Itni Shakti Hame Dena Data – Lyrics in Hindi


इतनी शक्ति हमें देना दाता

इतनी शक्ति हमें देना दाता
मन का विश्वास कमजोर हो ना।

इतनी शक्ति हमें देना दाता,
मन का विश्वास कमजोर हो ना।
हम चले नेक रस्ते पे हमसे,
भूलकर भी कोई भूल हो ना॥

इतनी शक्ति हमें देना दाता
मन का विश्वास कमजोर हो ना॥


दूर अज्ञान के हो अंधेरे,
तू हमें ज्ञान की रौशनी दे।
हर बुराई से बचते रहें हम,
जितनी भी दे भली ज़िन्दगी दे॥

बैर हो ना किसी का किसी से,
भावना मन में बदले की हो ना।
हम चले नेक रस्ते पे हमसे,
भूलकर भी कोई भूल हो ना॥

इतनी शक्ति हमें देना दाता
मन का विश्वास कमजोर हो ना


हम ना सोचें हमें क्या मिला है,
हम ये सोचे किया क्या है अर्पण।
फूल खुशियों के बाँटे सभी को,
सब का जीवन ही बन जाए मधुबन॥

अपनी करुणा का जल तू बहा के,
कर दे पावन हर एक मन का कोना।
हम चले नेक रस्ते पे हमसे,
भूलकर भी कोई भूल हो ना॥

इतनी शक्ति हमें देना दाता
मन का विश्वास कमजोर हो ना॥


हर तरफ़ ज़ुल्म है बेबसी है,
सहमा-सहमा सा हर आदमी है।
पाप का बोझ बढ़ता ही जाए,
जाने कैसे ये धरती थमी है॥

बोझ ममता का तू ये उठा ले,
तेरी रचना का ये अंत हो ना।
हम चलें नेक रस्ते पे,
हमसे भूलकर भी कोई भूल हो ना॥

इतनी शक्ति हमें देना दाता,
मनका विश्वास कमजोर हो ना॥


हम अँधेरे में हैं रौशनी दे,
खो ना दे खुद को ही दुश्मनी से।
हम सज़ा पायें अपने किये की,
मौत भी हो तो सह ले ख़ुशी से॥

कल जो गुज़रा है फिरसे ना गुज़रे,
आनेवाला वो कल ऐसा हो ना।
हम चलें नेक रस्ते पे,
हमसे भूलकर भी कोई भूल हो ना॥

इतनी शक्ति हमें देना दाता,
मनका विश्वास कमजोर हो ना।
हम चलें नेक रस्ते पे,
हमसे भूलकर भी कोई भूल हो ना॥

इतनी शक्ति हमें देना दाता,
मनका विश्वास कमजोर हो ना।
हम चलें नेक रस्ते पे,
हमसे भूलकर भी कोई भूल हो ना॥


Itni Shakti Hame Dena Data

Film: Ankush (1986)


Prayer Songs – Prayers



प्रार्थना

हे सर्वशक्तिमान्! सबके प्राणस्वरूप परमेश्वर! आपको नमस्कार है। हे सर्वव्यापी अन्तर्यामी परमेश्वर मुझे सत्-आचरण एवं सत्-भाषण करनेकी और सत्-विद्याको ग्रहण करनेकी शक्ति प्रदान करके इस जन्म-मरणरूप संसार-चक्रसे मेरी रक्षा करें।

प्रभो! खूब देख लिया, इस विश्वको भलीभाँति छान डाला, पर तुम्हारे अतिरिक्त अन्य कोई भी सुखप्रदाता नहीं मिला।

प्रभो! तुम्हीं सुखी करो, तुम्हीं दुःखसे छुड़ाओ। विश्वमें हिंसक और हिंस्य फैले हुए हैं । ऐसा कोई भी नहीं है जो हिंसाका शिकार न बना हो। जो हिंसक हैं वे भी दूसरोंका आहार बन जाते हैं। अहिंस्य यहाँ एक ही है। प्रभुपर किसीका अस्त्र नहीं चल सकता। वे सबको त्राण देनेवाले हैं; शाश्वत कालसे वे भक्तोंकी रक्षा करते आये हैं। वे ही प्रभु मुझे सुख एवं शान्ति प्रदान करें ।

प्रभो! तुम्हीं त्राता हो, तुम्हीं सहायक हो। तुमसे अधिक बलवान् यहाँ कोई भी नहीं है, मैं इसीलिये तुम्हें बुला रहा हूँ, क्योंकि तुम सुहृद् हो, सुगमतासे पुकारे जाने योग्य हो।

हे सर्वशक्तिसम्पन्न! तुम मेरे-जैसे अनेकोंके द्वारा पुकारे जाते हो, और तुम सबको सहायता देते हो। हे स्वामी, मुझे भी स्वस्ति दो, शान्ति दो, मेरा कल्याण करो।

स्वस्ति अर्थात – कल्याण, मंगल, सुख,अव्यय, शुभ हो, भला हो।
त्राता अर्थात – रक्षा करने वाला, बचाने वाला, वह जो त्राण (रक्षा) करता हो, रक्षा करने वाला व्यक्ति


प्रभु तेरे सिवा किसको व्यथा सुनाऊं मैं।
तेरी भक्ति छोड़कर किसका ध्यान लगाऊं मैं॥

जब-जब भूला प्रभुजी तुम को, सुख नहीं मैंने पाया है।
सुख मै पाता प्रभु और कैसे, तेरा नाम भुलाया है॥


इच्छा होवे दर्श करूं मैं, मोह माया मुझे ठग लेती है।
तेरा नाम भुलाकर मुझको, अपने वश कर लेती है॥

अब तो ज्ञान जगा दो मेरा, तेरा ही गुण गाउँ मैं।
ऐसी शक्ति मुझको दे दो, दर्शन तेरा पाऊं मैं॥


इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना।
हम चले नेक रस्ते पे हमसे, भूलकर भी कोई भूल हो ना॥


Prayer Songs – Prayers



Itni Shakti Hame Dena Data – Lyrics in English


Itni Shakti Hame Dena Data

Itni shakti hame dena data,
Man ka vishvaas kamjor ho na.
Hum chale nek raste pe humse,
Bhoolkar bhi koi bhool ho naa.

Itni shakti hame dena data,
Man ka vishvaas kamjor ho na.


Door agyaan ke ho andhere,
Too hamen gyaan ki raushani de.
Har burai se bachate rahen hum,
Jitni bhi de bhali zindagi de.

Bair ho na kisi ka kisi se,
Bhaavna man mein badle ki ho na.
Hum chale nek raste pe hamse,
Bhoolakar bhi koi bhool ho na.

Itni shakti hame dena data,
Man ka vishvaas kamajor ho na.


Hum na soche hamein kya mila hai,
Hum ye soche kiya kya hai arpan.
Phool khushiyon ke baante sabhi ko,
Sab ka jivan hi ban jaye madhuban.

Apni karuna ka jal too baha ke,
Kar de paavan har ek man ka kona.
Hum chale nek raste pe hamse,
Bhoolakar bhi koi bhool ho na.

Itni shakti hame dena data,
Man ka vishvaas kamajor ho na.

Har taraf zulm hai bebasi hai,
sahama-sahama sa har aadami hai.
Paap ka bojh badhata hi jaaye,
jaane kaise ye dharati thami hai.

Bojh mamata ka too ye utha le,
teri rachana ka ye ant ho na.
Hum chale nek raste pe hum se,
bhool kar bhi koi bhool ho na.

Itani shakti hame dena daata,
man ka vishvaas kamajor ho na.


Hum andhere mein hain raushani de,
kho na de khud ko hi dushmani se.
Hum saza paayen apane kiye ki,
maut bhi ho to sah le khushi se.

Kal jo guzara hai phir se na guzare,
aanewaala vo kal aisa ho na.
Ham chale nek raste pe, ham se,
bhoolakar bhi koi bhool ho na.

Itani shakti hamen dena daata,
man ka vishvaas kamajor ho na.
Hum chalen nek raste pe,
hum se bhoolakar bhi koi bhool ho na.


Itni Shakti Hame Dena Data

Film: Ankush (1986)


Prayer Songs – Prayers



Prayer

Itni shakti hame dena data, man ka vishvaas kamjor ho na
Hum chale nek raste pe humse, bhoolkar bhi koi bhool ho naa

Prabhu tere siva kis ko vyatha sunaoon main.
Teree bhakti chhodakar kis ka dhyaan lagaoon main.

Jab-jab bhoola prabhuji tum ko, sukh nahin maine paaya hai.
Sukh mai paata prabhu aur kaise, tera naam bhulaaya hai.

Ichchha hove darsh karoon main, moh maaya mujhe thag letee hai.
Tera naam bhulaakar mujhako, apane vash kar letee hai.

Ab to gyaan jaga do mera, tera hee gun gaun main.
Aisee shakti mujh ko de do, darshan tera paoon main.

Itni shakti hame dena data, man ka vishvaas kamjor ho na
Hum chale nek raste pe humse, bhoolkar bhi koi bhool ho naa


Prayer Songs – Prayers



Aye Malik Tere Bande Hum – Lyrics in Hindi


ऐ मालिक तेरे बंदे हम

ऐ मालिक तेरे बंदे हम,
ऐसे हो हमारे करम।

नेकी पर चले और बदी से टले,
ताकी हसते हुये निकले दम॥
ऐ मालिक तेरे बंदे हम।


बड़ा कमजोर है आदमी,
अभी लाखों हैं इस में कमी।

पर तू जो खड़ा, है दयालू बड़ा,
तेरी किरपा से धरती थमी॥

दिया तूने हमें जब जनम,
तू ही झेलेगा हम सब के ग़म।

नेकी पर चले और बदी से टले,
ताकी हसते हुये निकले दम॥
ऐ मालिक तेरे बंदे हम


ये अंधेरा घना छा रहा,
तेरा इन्सान घबरा रहा।

हो रहा बेख़बर, कुछ ना आता नज़र,
सुख का सूरज छुपा जा रहा॥

है तेरी रोशनी में जो दम,
तो अमावस को कर दे पूनम।

नेकी पर चले और बदी से टले,
ताकी हसते हुये निकले दम॥
ऐ मालिक तेरे बंदे हम


जब जुल्मों का हो सामना,
तब तू ही हमें थामना।

वो बुराई करे, हम भलाई करे,
नहीं बदले की हो कामना॥

नेकी पर चले और बदी से टले,
ताकी हसते हुये निकले दम॥
ऐ मालिक तेरे बंदे हम


बढ़ उठे प्यार का हर कदम,
और मिटे बैर का ये भरम।
नेकी पर चले और बदी से टले,
ताकी हसते हुये निकले दम॥
ऐ मालिक तेरे बंदे हम

ऐ मालिक तेरे बंदे हम,
ऐसे हो हमारे करम।
नेकी पर चले और बदी से टले,
ताकी हसते हुये निकले दम॥

Aye Malik tere Bande Hum

Lata Mangeshkar


Prayer Songs



ईश्वर से प्रार्थना

ऐ मालिक तेरे बंदे हम, ऐसे हो हमारे करम।
नेकी पर चले और बदी से टले, ताकी हसते हुये निकले दम॥


हे ईश्वर! आप हमारे सब कर्मोको जाननेवाले हैं; क्योंकि आप घट-घटवासी हैं। आप हमें धन, सम्पत्ति वा आत्मिक कल्याणके लिये अच्छे मार्गसे, शुभमार्गसे ले चलिये। इतना ही नहीं, हे प्रभो! हमारे सम्पूर्ण पापोंको, कुटिलताओंको हमसे दूर करिये, जिससे हम निष्पाप हो सकें।

ये अंधेरा घना छा रहा, तेरा इन्सान घबरा रहा।
हो रहा बेख़बर, कुछ ना आता नज़र, सुख का सूरज छुपा जा रहा॥

हे सम्पूर्ण संसारके प्रकाशक और उत्पन्न करनेवाले प्रभु! हमारे सम्पूर्ण दुरितोंको, पापोंको और पापमयी वासनाओंको हमसे दूर करिये और जो कुछ भी संसारमें शुद्ध है, हमारे लिये कल्याणकारी है, ऐसे उत्तम श्रेष्ठ गुणों वा पदार्थोंको प्राप्त कराइये।


हे स्वामी! मुझपर कृपा कर और अपनी विभूतियोंसे मेरा अन्त:करण भर दे। यदि तू अपनी कृपा और प्रसादसे मुझे सबल नहीं बनायेगा तो यह दुःखार्त जीवन मैं किस प्रकार बिताऊँगा?

हे प्रभु! मैं तेरी इच्छाका अनुसरण कर सकूँ, ऐसी शक्ति मुझे दे। तेरी दृष्टिमें जो उपयुक्त और नम्र जीवन है, मैं अपना वैसा जीवन बना सकूँ-ऐसी बुद्धि दे।

तू ही मेरा ज्ञान है, तू ही मुझको सबसे अधिक जानता है, जगतमें मेरा जन्म होनेके पहले एवं जगतकी सृष्टि होनेके पूर्व भी तू मुझे जानता रहा है। हे जीवन-स्वामी! तेरे चरणों में मैं आत्म-समर्पण करता हूँ।

नेकी पर चले और बदी से टले, ताकी हसते हुये निकले दम॥
ऐ मालिक तेरे बंदे हम


प्रार्थनाका साधारण शब्दोंमें यही अर्थ है – ईश्वर और मानवकी पारस्परिक विश्वासभरी बातचीत। यह पारस्परिक बातचीत आन्तरिक एकताकी ओर संकेत करती है।

प्रार्थनामें हम ईश्वरसे एकता स्थापित करते हैं। प्रार्थनामें हम अपनी सारी बात ईश्वरके समक्ष रख देते हैं। ईश्वर ही जगतके रूपमें अभिव्यक्त है। जगतका सारा सौन्दर्य, सारा वैभव, सारा गौरव, सारी बुद्धिमानी, सारा स्वास्थ्य ईश्वरसे ही प्रस्फुटित हुआ है।

हमें अधिक सौन्दर्यकी आवश्यकता है, हम अधिक नीरोग होना चाहते हैं, हमें व्यापारमें अधिक सफलता चाहिये, हमारे मनमें अधिक आध्यात्मिक उन्नतिकी कामना है – इन सारे – अधिकों की प्राप्ति ईश्वरसे होगी। प्रार्थनाद्वारा हम ईश्वरसे सम्पर्क स्थापित करें।

प्रार्थना एक रचनात्मक और सक्रिय वस्तु है। ज्यों ही हम अपने मंगलके लिये अथवा अपने मित्रके मंगलके लिये प्रार्थना करते हैं, एक नये प्रकारकी चेष्टाका प्रारम्भ हो जाता है। सही विचार-धारा और सही प्रार्थना एक नये जगतका निर्माण प्रारम्भ कर देती है।

मंगलके निधान ईश्वरके प्रति की गयी प्रार्थना हमारे लिये मंगलके द्वार खोल देती है। हमारे अन्तर्मनमें मंगल विचारोंका प्रवाह चल पड़ता है। यही मंगलमयता हमारे जीवनमें, पहले भीतर, फिर बाहर बिखर जाती है।


जीवनमें जो अशुभ है, शरीरमें जो अस्वास्थ्य है, चित्तमें जो अशान्ति है, व्यापारमें जो असफलता है, व्यवहारमें जो अभद्रता है, वह सब केवल इसीलिये है कि न हमारे विचारों में मंगलमयता है और न मंगलमय भगवानसे हमारा सम्पर्क है।

प्रार्थना करना ईश्वरकी सर्वव्यापकताको स्वीकार करना है। सर्वव्यापी ईश्वर मेरे पास हैं, मैं उनके पास हूँ। सर्वसमर्थ ईश्वरके सामीप्यकी यह अनुभूति, यह विश्वास जीवनको दु:खोंसे राहत देती है।

ईश्वरसे एकात्मताका अर्थ है – सम्पूर्ण सद्गुणोंसे एकात्मता।

प्रार्थनाके क्षणोंमें हम अपनी समस्या लेकर ईश्वरके समीप जाते हैं और प्रार्थनामें मिलता है सजीव आशीर्वाद , जो जीवनका जीवन है।

तुम मेरे जीवन हो, जीवनका आनन्द हो, तुम मेरे साथ हो; अतः मेरे जीवनमें आध्यात्मिक आनन्दका अखण्ड स्रोत प्रवाहित है।

ईश्वरका आशीर्वाद ही जीवनका प्रकाशक है।



Prayer Songs



Daya Kar Daan Bhakti Ka – Lyrics in Hindi


दया कर दान भक्ति का, हमें परमात्मा देना

दया कर दान भक्ति का, हमें परमात्मा देना।
दया करना, हमारी आत्मा को शुद्धता देना॥


हमारे ध्यान में आओ, प्रभु आँखों में बस जाओ।
अंधेरे दिल में आकर के परम ज्योति जगा देना॥
दया कर, दान भक्ति का….


बहा दो प्रेम की गंगा, दिलो में प्रेम का सागर।
हमें आपस में मिलजुल कर, प्रभु रहना सिखा देना॥
दया कर, दान भक्ति का….


हमारा धर्मं हो सेवा, हमारा कर्म हो सेवा
सदा ईमान हो सेवा, हो सेवकचर बना देना।
(Or सफल जीवन बना देना)
दया कर, दान भक्ति का….


वतन के वास्ते जीना, वतन के वास्ते मरना।
वतन पर जा फ़िदा करना, प्रभु हमको सिखा देना॥
दया कर, दान भक्ति का….


दया करना, हमारी आत्मा को शुद्धता देना
दया कर, दान भक्ति का, हमें परमात्मा देना
दया कर, दान भक्ति का, हमें परमात्मा देना


Daya Kar Daan Bhakti Ka


Prayer Songs



दया कर दान भक्ति का प्रार्थना गीत हमें क्या सिखाता है?

दया, दान और भक्ति

दया कर दान भक्ति का” हिंदी में एक लोकप्रिय प्रार्थना और भक्ति भजन है, जो करुणा, उदारता और भक्ति के गुणों का महत्व हमें बताती है।

यह भजन व्यक्तियों को दया, दान और परमात्मा के प्रति निस्वार्थ भक्ति के कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

भजन किसने लिखा और उसके संगीतकार की उत्पत्ति भिन्न हो सकती है, क्योंकि भक्ति गीत अक्सर पीढ़ियों से चले आते हैं और इसके कई संस्करण होते हैं।

हालाँकि, यह भजन व्यापक रूप से धार्मिक समारोहों, मंदिरों और आध्यात्मिक आयोजनों में गाया जाता है।

हमें जीवन कैसे जीना चाहिए?

“दया कर, दान भक्ति का” के बोल एक सदाचारी जीवन जीने और निस्वार्थ कर्म करने के महत्व पर जोर देते हैं।

यह व्यक्तियों से आग्रह करता है कि वे दूसरों के प्रति करुणा पैदा करें, दान और सेवा के कार्यों में संलग्न हों, और परमात्मा को सच्ची और निस्वार्थ भक्ति से याद करें।

भजन श्रोताओं को आध्यात्मिक विकास और ज्ञान प्राप्त करने के साधन के रूप में दया, उदारता और भक्ति जैसे गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

दया कर दान भक्ति का प्रार्थना एक पावरफुल प्रेयर क्यों है?

यह निःस्वार्थ कार्यों के महत्व और परमात्मा के साथ गहरे संबंध के महत्व की याद दिलाता है।

“दया कर, दान भक्ति का” भजन, अपने प्रेरक संदेश और अर्थपूर्ण शब्दों के कारण भक्तों में प्रिय है, और इसे भक्ति व्यक्त करने और दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने के साधन के रूप में गाया और पसंद किया जाता है।


किसे तू अपना समझता है, कौन तेरा है।
जगत सराय है, दो दिन का यहाँ डेरा है॥

ज्यों बनके पंछी बसेरा हैं रात्रि भर करते।
त्यों जग भी तेरे लिए रैन का बसेरा है॥

यह जिन्दगी कि शमा जलती रहेगी कब तक।
लगेगा काल का झोंका बस फिर अंधेरा है॥

मोहकी मदिरा को पी आज हो रहे गाफिल।
सभी को काल ने इक रोज आन घेरा है॥

न साथ लाया तू कुछ, साथ न कुछ जाने का ।
यहीं रहेगा पढ़ा ठाठ जो दिखे यह सुनहरा है॥

इसलिये मान ले अब तु, ईश्वर में मन लगा ले।
सिवा भगवान की भक्ति के सब बखेड़ा है॥


Prayer Songs



Daya Kar Daan Bhakti Ka – Lyrics in English


Daya Kar, Daan Bhakti Ka, Hame Parmatma Dena Lyrics

Daya kar, daan bhakti ka,
hame Parmatma dena
Daya karna, hamaari atmaa
ko shuddhata dena


Hamaare dhyan mein aao,
prabhu aankho mein bas jao
Andhere dil mein aakar ke,
param jyoti jaga dena
Daya kar, daan bhakti ka….


Baha do prem ki Ganga,
dilo mein prem ka saagar
Hame aapas mein miljul kar,
prabhu rahnaa sikha dena
Daya kar, daan bhakti ka….


Hamaara dharm ho seva,
hamaara karm ho seva
Sada imaan ho seva,
ho sevakchar bana dena
(Or saphal jeevan bana dena)
Daya kar, daan bhakti ka….


Watan ke vaaste jeena,
watan ke vaaste marna
Watan par ja fida karna,
prabhu hum ko sikha dena
Daya kar, daan bhakti ka….


Daya karnaa, hamaari aatma
ko shuddhata dena
Daya kar, daan bhakti ka,
hame Parmatma dena
Daya kar, daan bhakti ka, hame Parmatma dena


Daya Kar Daan Bhakti Ka


Prayer Songs



What Does Daya Kar Daan Bhakti Ka Prayer Song Teach Us?

Compassion, Generosity and Devotion

Daya Kar, Daan Bhakti Ka” is a popular prayer or devotional bhajan in Hindi that explains the virtues of compassion, generosity, and devotion.

The bhajan encourages individuals to practice acts of kindness, charity, and selfless devotion to the divine.

The origins of the bhajan and the specific composer may vary, as devotional songs are often passed down through generations and have multiple versions.

However, the bhajan is widely sung in religious gatherings, temples, and spiritual events.

How Should We Live a Life?

The lyrics of “Daya Kar, Daan Bhakti Ka” emphasize the importance of leading a virtuous life and performing selfless deeds.

It urges individuals to cultivate compassion towards others, to engage in acts of charity and service, and to offer sincere devotion to the divine.

Why Daya Kar Daan Bhakti Ka Prayer is a Powerful Prayer?

The bhajan inspires listeners to embrace qualities such as kindness, generosity, and devotion as a means to attain spiritual growth and enlightenment.

It serves as a reminder of the significance of selfless actions and the importance of nurturing a deep connection with the divine.

“Daya Kar, Daan Bhakti Ka” is beloved by devotees for its uplifting and inspiring message, and it continues to be sung and cherished as a means of expressing devotion and seeking divine blessings.


Kise too apana samajhata hai, kaun tera hai.
Jagat saraay hai, do din ka yahaa dera hai.

Jyon banake panchhi basera hain raatri bhar karate.
Tyon jag bhee tere liye rain ka basera hai.

Yah jindagee ki shama jalatee rahegi kab tak.
Lagega kaal ka jhonka bas phir andhera hai.

Moh ki madira ko pee aaj ho rahe gaaphil.
Sabhi ko kaal ne ik roj aan ghera hai.

Na saath laaya too kuchh, saath na kuchh jaane ka .
Yaheen rahega padha thaath jo dikhe yah sunahara hai.

Isaliye maan le ab tu, ishwar mein man laga le.
Seeva bhagavaan ki bhakti ke sab bakheda hai.


Prayer Songs



Tumhi Ho Mata, Pita Tumhi Ho – Lyrics in English


Tumhi Ho Mata Pita Tumhi Ho Prayer

Tumhi ho mata, pita tumhi ho
tumhi ho bandhu, sakha tumhi ho

Tumhi ho maata pita tumhi ho
tumhi ho bandhu, sakha tumhi ho

Tum hi ho saathi, tumhi sahaare
koi na apnaa siva tumhaare
Tumhi ho naiya, tum hi khivaiya
tum hi ho bandhu, sakha tum hi ho

Tumhi ho mata, pita tumhi ho
Tumhi ho bandhu, sakha tumhi ho

Jo khil sake na wo phool hum hain
tumhaare charano ki dhool hum hain
Daya ki drishti sada hi rakhana
tumhi ho bandhu, sakha tumhi ho

Tumhi ho mata, pita tumhi ho
tumhi ho bandhu, sakha tumhi ho

Tumhi ho mata, pita tumhi ho
tumhi ho bandhu, sakha tumhi ho


Tumhi Ho Mata Pita Tumhi Ho Prayer

Lata Mangeshkar


Prayer Songs – Prayers



Ishwar se Prarthna – Shraddha ke Phool

Humein hey krishna, hey keshav,
tumhaara hi sahaara hai.
Na tum ko chhod kar,
sansaar mein koi hamaara hai.

Padhe jab bhir bhakton par,
tabhi tum daud aate ho.
Suna hai bhakton se sabase
bada naata tumhaara hai.


Kabhi tum Ram banate ho,
kabhi Ghanshyam banate ho.
Ginaoon kya ke kitani baar
bhakto ko ubhaara hai.

Nahin lauta tumhaare
dvaar se koi kabhi khaali.
Kaho bhagavaan hamaare
vaaste ab kya vichaara hai.

Bataaya hai hamen hey prabhu
giradhar naagar tum ne hee hai .
Kee apane bhakton ko main,
aur bhakt mujh ko pyaara hai.


Tumhi ho mata, pita tumhi ho
tumhi ho bandhu, sakha tumhi ho


Prayer Songs – Prayers



Tumhi Ho Mata, Pita Tumhi Ho – Lyrics in Hindi


तुम ही हो माता, पिता तुम्ही हो

तुम ही हो माता, पिता तुम्ही हो।
तुम ही हो बंधू, सखा तुम्ही हो॥

तुम्ही हो माता पिता तुम्ही हो।
तुम्ही हो बंधू सखा तुम्ही हो॥


तुम ही हो साथी, तुम ही सहारे
कोई ना अपना सिवा तुम्हारे।

तुम ही हो नईया, तुम ही खिवईया
तुम ही हो बंधू, सखा तुम ही हो॥

तुम ही हो माता, पिता तुम्ही हो।
तुम ही हो बंधू, सखा तुम्ही हो॥


जो खिल सके ना वो फूल हम हैं
तुम्हारे चरणों की धूल हम हैं।

दया की दृष्टि सदा ही रखना
तुम ही हो बंधू, सखा तुम्ही हो॥

तुम्ही हो माता पिता तुम्ही हो।
तुम्ही हो बंधू सखा तुम्ही हो॥


तुम ही हो माता, पिता तुम्ही हो।
तुम ही हो बंधू, सखा तुम्ही हो॥

तुम ही हो माता, पिता तुम्ही हो।
तुम ही हो बंधू, सखा तुम्ही हो॥


Tumhi Ho Mata Pita Tumhi Ho Prayer

Lata Mangeshkar


Prayer Songs – Prayers



ईश्वर के चरणों में प्रार्थना – श्रद्धा के फूल

तुम्ही हो माता, पिता तुम्ही हो।
तुम्ही हो बंधू, सखा तुम्ही हो॥

हमें हे कृष्ण, हे केशव,
तुम्हारा ही सहारा है।
ना तुम को छोड़ कर
संसार में कोई हमारा है॥

पढ़े जब भीर भक्तों पर,
तभी तुम दौड़ आते हो।
सुना है भक्तों से सबसे
बड़ा नाता तुम्हारा है॥


तुम ही हो साथी, तुम ही सहारे
कोई ना अपना सिवा तुम्हारे।

कभी तुम राम बनते हो,
कभी घनश्याम बनते हो।
गिनाऊं क्या के कितनी
बार भक्तों को उभारा है॥

नहीं लौटा तुम्हारे द्वार से
कोई कभी खाली।
कहो भगवन हमारे वास्ते
अब क्या विचारा है॥

बताया है हमें हे प्रभु
गिरधरनागर तुमने ही है।
कि अपने भक्तों को मैं,
और भक्त मुझको प्यारा है॥


तुम्ही हो माता पिता तुम्ही हो।
तुम्ही हो बंधू सखा तुम्ही हो॥


Prayer Songs – Prayers



Ab Saup Diya Is Jeevan Ka Sab Bhar – Lyrics in English


Ab Saup Diya Is Jeevan Ka Sab Bhar

Ab saup diya is jeevan ka,
sab bhar tumhare hatho me

Hai jeet tumhaare haatho mein,
aur haar tumhaare haatho mein

Ab saup diya is jeevan ka,
sab bhar tumhare hatho me
Hai jeet tumhaare haatho mein,
aur haar tumhaare haatho mein

Mera nishchay bas ek yahi,
Ek baar tumhe main pa jaoon

Arpan kar doon duniya bhar ka,
Sab pyar tumhaare haatho mein

Ab saunp diya is jeevan ka,
sab bhar tumhare hatho me
Hai jeet tumhaare haatho mein,
aur haar tumhaare haatho mein

Jo jag mein rahoon, to aise rahoon,
jyon jal mein kamal ka phool rahe

Mere goon dosh samarpit hon,
Bhagwaan tumhaare haatho mein

Ab saup diya is jeevan ka,
sab bhar tumhare hatho me
Hai jeet tumhaare haatho mein,
aur haar tumhaare haatho mein

Yadi maanush ka mujhe janam mile,
tav charano ka mai pujaari banoo

Is poojak ki ek ek rag ka,
sab taar tumhaare haatho mein

Ab saup diya is jeevan ka,
sab bhar tumhare hatho me
Hai jeet tumhaare haatho mein,
aur haar tumhaare haatho mein

Jab jab sansaar ka kaidi banoo,
nishkaam bhaav se karm karoon

Phir ant samay mein praan tajoo,
niraakaar tumhaare haatho mein

Ab saup diya is jeevan ka,
sab bhar tumhare hatho me
Hai jeet tumhaare haatho mein,
aur haar tumhaare haatho mein

Mujh mein tujh mein bas bhed yahi,
main nar hoon aap naaraayan ho

Main hoon sansaar ke haatho mein,
sansaar tumhaare haatho mein

Ab saup diya is jeevan ka,
sab bhar tumhare hatho me
Hai jit tumhaare haatho mein,
aur haar tumhaare haatho mein

Ab Saup Diya Is Jeevan Ka Sab Bhar

Shri Rameshbhai Ojha


Prayer Songs – Prayers



Ab Saup Diya Is Jeevan Ka Sab Bhar – Lyrics in Hindi


अब सौंप दिया इस जीवन का, सब भार तुम्हारे हाथों में

अब सौंप दिया इस जीवन का,
सब भार तुम्हारे हाथों में

है जीत तुम्हारे हाथों में,
और हार तुम्हारे हाथों में

अब सौंप दिया इस जीवन का,
सब भार तुम्हारे हाथों में
है जीत तुम्हारे हाथों में,
और हार तुम्हारे हाथों में

मेरा निश्चय बस एक यही,
एक बार तुम्हे मैं पा जाऊं

अर्पण कर दूँ दुनिया भर का,
सब प्यार तुम्हारे हाथों में

अब सौंप दिया इस जीवन का,
सब भार तुम्हारे हाथों में
है जीत तुम्हारे हाथों में,
और हार तुम्हारे हाथों में

जो जग में रहूँ, तो ऐसे रहूँ,
ज्यों जल में कमल का फूल रहे

मेरे गुण दोष समर्पित हों,
भगवान तुम्हारे हाथों में

अब सौंप दिया इस जीवन का,
सब भार तुम्हारे हाथों में
है जीत तुम्हारे हाथों में,
और हार तुम्हारे हाथों में

यदि मानुष का मुझे जनम मिले,
तव चरणों का मै पुजारी बनू

इस पूजक की एक एक रग का,
सब तार तुम्हारे हाथों में

अब सौंप दिया इस जीवन का,
सब भार तुम्हारे हाथों में
है जीत तुम्हारे हाथों में,
और हार तुम्हारे हाथों में

जब जब संसार का कैदी बनू,
निष्काम भाव से कर्म करूँ

फिर अंत समय में प्राण तजू,
निराकार तुम्हारे हाथों में

अब सौंप दिया इस जीवन का,
सब भार तुम्हारे हाथों में
है जीत तुम्हारे हाथों में,
और हार तुम्हारे हाथों में

मुझ में तुझ में बस भेद यही,
मैं नर हूँ, आप नारायण हो

मैं हूँ संसार के हाथों में,
संसार तुम्हारे हाथों में

अब सौंप दिया इस जीवन का,
सब भार तुम्हारे हाथों में
है जीत तुम्हारे हाथों में,
और हार तुम्हारे हाथों में

अब सौंप दिया इस जीवन का,
सब भार तुम्हारे हाथों में
है जीत तुम्हारे हाथों में,
और हार तुम्हारे हाथों में


Ab Saup Diya Is Jeevan Ka Sab Bhar

Shri Rameshbhai Ojha


Prayer Songs – Prayers



उपासना और भक्ति – ईश्वर प्राप्ति के सरल साधन

भक्तियोगकी सहायतासे मन अपने-आप ही शान्त हो जाता है। परमात्माके साक्षात्कारके द्वारा मायाका बन्धन छिन्न हो जाता है, मन शान्त हो जाता है और कर्मबन्धन शिथिल हो जाता है। अपनी शक्तिके अनुसार भक्ति करना सबके लिये सहज है।

सर्वदा भगवान्‌का चिन्तन, ध्यान, स्मरण और भगवान्‌में अनन्य विश्वास का नाम उपासना है।

अनवरत तैलधाराके समान मन की तरंगे जब भगवान्‌के नामस्मरण या ध्यानमें लग जाती है. तब परमात्मा प्रत्यक्षवत् हो जाते है, तथा जीवात्मा अपने पृथक् अस्तित्वको खो देता है, और परमात्माके साथ एक हो जाता है। इसीको उपासना कहते हें।

उपासनाकी सफलताके लिये भगवान्‌के प्रति असीम प्रेम होना आवश्यक है। हृदयके अनुरागके बिना केवल योग, जप, तप, ध्यान आदिके द्वारा भगवानकी प्राप्ति नहीं हो सकती। भगवान्‌के चरणोंमें अन्त:करणको लगा देनेका नाम ही योग है।

उपासनामें भगवत्प्रेमकी अत्यन्त आवश्यकता है। क्योंकि हम जिससे सर्वाधिक प्यार करते हैं, रात-दिन जिसका ध्यान-स्मरण हमको अच्छा लगता है, उसीमे हमको आनन्दकी अनुभूति होती है।

भगवान्‌के साथ यदि हम हृदयसे प्रेम करेंगे तो उनका ध्यान हमारे मनसे कभी नहीं छूटेगा। भगवान्‌के ध्यान और स्मरणमें हमको आनन्दकी प्राप्ति होगी।


Prayer Songs – Prayers



Bhagwan Meri Naiya Tum Paar Laga Dena – Lyrics in English


Bhagwan Meri Naiya Tum Paar Laga Dena

Bhagwan meri naiya,
tum paar laga dena
Ab tak to nibhaaya hai,
aage bhi nibha dena

Bhagwan meri naiya,
tum paar laga dena

Ab tak to mai khoya tha,
sansaar ke jaalo mein

Karuna karake tumane,
mujhe hosh dilaaya hai

Tere charano mein hoon pada,
mujhe god utha lena

Bhagwan meri naiya,
tum paar laga dena

Mai khoj raha tha amrit,
in vish ke pyaalo mein

Ek jhalak teri jo mili,
to saar ye paaya hai

Maaya ki har ek shay mein,
too hi to samaaya hai

Bhagwan meri naiya,
tum paar laga dena

Ab khel raha hoon,
jo wo khel tumhaara hai

Ab duniya mein koi,
apana na paraaya hai

Sab saup diya tujh ko,
kuchh bhi na bachaaya hai

Bhagwan meri naiya,
tum paar laga dena
Chaahe paar laga dena ya,
manjhadhaar phansa dena

Bhagwan meri naiya,
tum paar laga dena

Bhagwan Meri Naiya Tum Paar Laga Dena

Dr. Anil Joshi


Prayer Songs – Prayers