मीरा दीवानी हो गयी रे, मीरा मस्तानी हो गयी


मीरा दीवानी हो गयी रे, मीरा मस्तानी हो गयी

मीरा दीवानी हो गयी..

मीरा दीवानी हो गयी रे,
मीरा दीवानी हो गयी।
मीरा मस्तानी हो गयी रे,
मीरा मस्तानी हो गयी॥

श्याम रंग में रंगी चुनरिया….

मीरा दीवानी हो गयी रे,
मीरा मस्तानी हो गयी


राणा की रजधानी छोड़ी
लोक लाज सब छोड़ी।
रंग के श्याम रंग में चुनर
मीरा जी ने ओढि॥

लोक लाज की नहीं खबरिया….

मीरा दीवानी हो गयी रे,
मीरा दीवानी हो गयी।
मीरा मस्तानी हो गयी रे,
मीरा मस्तानी हो गयी॥


इस दुनिया से प्रीत तोड़के,
श्यामल रंग चढ़ाया।
साथ सभी का छोड़ दिया,
और गिरिधर गिरिधर गाया॥

वो तो ऐसी भई बावरिया…

मीरा दीवानी हो गयी रे,
मीरा दीवानी हो गयी।
मीरा मस्तानी हो गयी रे,
मीरा मस्तानी हो गयी॥


पैरों में वो घुँघरू बाँध के
नाचे झूमे गाए।
भई विरहनी श्याम विरह
और ना कोई है भाए॥

वृन्दावन की गयी डगरिया…

मीरा दीवानी हो गयी रे,
मीरा दीवानी हो गयी।
मीरा मस्तानी हो गयी रे,
मीरा मस्तानी हो गयी॥


लगन लगी तेरे दरस की
और ना कोई भाए।
गली गली तोहे ढूंढती डोले
कही ना फिर वो पाए॥

तेरे दर पे बीती उमरिया….

मीरा दीवानी हो गयी रे,
मीरा दीवानी हो गयी।
मीरा मस्तानी हो गयी रे,
मीरा मस्तानी हो गयी॥

मीरा दीवानी हो गयी रे,
मीरा मस्तानी हो गयी॥


Meera Diwani Ho Gayi Re Meera Mastani Ho Gayi

Vandana Bhardwaj


Krishna Bhajan