आप क्या जानो ऐ श्याम सुन्दर


आप क्या जानो ऐ श्याम सुन्दर

आप क्या जानो ऐ श्याम सुन्दर,
कैसे तुम बिन जिए जा रहे है।

तेरे मिलने की उम्मीद लेकर,
गम के आँसू पिए जा रहे है॥

आप क्या जानो ऐ श्याम सुन्दर,
कैसे तुम बिन जिए जा रहे है।
तेरे मिलने की उम्मीद लेकर
गम के आँसू पिए जा रहे है॥


ये जुदाई सहेंगे श्याम कब तक
बिन दर्शन रहेगे श्याम कब तक।

दुनिया से हो गए है बेगाने,
तेरा नाम लिए जा रहे है॥

आप क्या जानो ऐ श्याम सुन्दर,
कैसे तुम बिन जिए जा रहे है।
तेरे मिलने की उम्मीद लेकर
गम के आँसू पिए जा रहे है॥


श्याम सुन्दर कहाँ खो गए हो,
इतने बेदर्द क्यों हो गए हो।

आप की बेवफाई के सदके
लोग ताने दिए जा रहे है॥

आप क्या जानो ऐ श्याम सुन्दर,
कैसे तुम बिन जिए जा रहे है।
तेरे मिलने की उम्मीद लेकर
गम के आँसू पिए जा रहे है॥


याद आती है, आती रहेगी
याद तेरी सताती रहेगी।

जितना जी चाहे तड़पालो हमको,
तेरी पूजा किये जा रहे है॥

आप क्या जानो ऐ श्याम सुन्दर,
कैसे तुम बिन जिए जा रहे है।
तेरे मिलने की उम्मीद लेकर
गम के आँसू पिए जा रहे है॥


किन गुनाहों की है ये सजाएं,
श्याम सुन्दर हमे कुछ बताएं।

टुकड़े टुकड़े किया दिल है मेरा,
प्यार तुमसे किये जा रहे है॥

आप क्या जानो ऐ श्याम सुन्दर,
कैसे तुम बिन जिए जा रहे है।
तेरे मिलने की उम्मीद लेकर
गम के आँसू पिए जा रहे है॥


आप क्या जानो ऐ श्याम सुन्दर,
कैसे तुम बिन जिए जा रहे है।
तेरे मिलने की उम्मीद लेकर
गम के आँसू पिए जा रहे है॥

Aap Kya Jano Ae Shyam Sunder

Vinod Agarwal


Krishna Bhajan