मेरे बांके बिहारी लाल, तू इतना ना करियों श्रृंगार


मेरे बांके बिहारी लाल, तू इतना ना करियों श्रृंगार

मेरे बांके बिहारी लाल,
तू इतना ना करियों श्रृंगार,
नज़र तोहे लग जाएगी।

तेरी सुरतिया पे मन मोरा अटका।
प्यारा लागे तेरा पीला पटका।

तेरी टेढ़ी मेढ़ी चाल,
तू इतना ना करिओ श्रृंगार,
नज़र तोहे लग जाएगी॥

मेरे बांके बिहारी लाल,
तू इतना ना करियों श्रृंगार,
नज़र तोहे लग जाएगी।


जय गोविंदा गोपाला, जय गोविंदा गोपाला
कृष्ण कन्हाई मुरलीवाला
कृष्ण कन्हाई मुरलीवाला


तेरी मुरलिया पे मन मेरा अटका।
प्यारा लागे तेरा नीला पटका।

तेरे घुंघर वाले बाल,
तू इतना ना करियों श्रृंगार,
नज़र तोहे लग जाएगी॥

मेरे बांके बिहारी लाल,
तू इतना ना करियों श्रृंगार,
नज़र तोहे लग जाएगी।


जय गोविंदा गोपाला, जय गोविंदा गोपाला
कृष्ण कन्हाई मुरलीवाला
कृष्ण कन्हाई मुरलीवाला


तेरी कमरिया पे मन मोरा अटका।
प्यारा लागे तेरा काला पटका।

तेरे गल में वैजयंती माल,
तू इतना ना करियों श्रृंगार,
नज़र तोहे लग जाएगी॥

मेरे बांके बिहारी लाल,
तू इतना ना करियों श्रृंगार,
नज़र तोहे लग जाएगी।


जय गोविंदा गोपाला, जय गोविंदा गोपाला
कृष्ण कन्हाई मुरलीवाला
कृष्ण कन्हाई मुरलीवाला


Mere Banke Bihari Lal Tu Itna Na Kariyo Shringar


Krishna Bhajan