महादेव शंकर हैं जग से निराले

Mahadev Shankar Hai Jag Se Nirale – Lyrics in Hindi


महादेव शंकर हैं जग से निराले

महादेव शंकर हैं जग से निराले।
बड़े सीधे साधे, बड़े भोले भाले॥

महादेव शंकर हैं जग से निराले।
बड़े सीधे साधे, बड़े भोले भाले॥

मेरे मन के मदिर में रहते हैं शिव जी।
यह मेरे नयन हैं, उन्हीं के शिवालय॥

महादेव शंकर हैं जग से निराले।
बड़े सीधे साधे, बड़े भोले भाले॥


बनालो उन्हें, अपने जीवन की आशा।
सदा दूर तुमसे रहेगी निराशा॥

बिना मांगे वरदान तुमको मिलेगा।
समझते हैं वो तो, हरेक की मन की भाषा॥

वो उनके हैं, जो उनको अपना बनाले……

महादेव शंकर हैं जग से निराले।
बड़े सीधे साधे, बड़े भोले भाले॥


जिधर देखो शिव की है महिमा निराली।
यह दाता है और सारी दुनिया सवाली॥

जो इस द्वार पे, अपना विश्वास कर ले।
तो पल भर में भर जायेगी झोली खाली॥

उन्ही के अँधेरे, उन्ही के उजाले…..

महादेव शंकर हैं जग से निराले।
बड़े सीधे साधे, बड़े भोले भाले॥
मेरे मन के मदिर में रहते हैं शिव जी।
यह मेरे नयन हैं, उन्हीं के शिवालय॥

महादेव शंकर हैं जग से निराले।
बड़े सीधे साधे, बड़े भोले भाले॥


Mahadev Shankar Hai Jag Se Nirale

Hariharan


Shiv Bhajan