हे ज्ञान रूप भगवन, हमको भी ज्ञान दे दो


हे ज्ञान रूप भगवन, हमको भी ज्ञान दे दो – प्रार्थना

हे ज्ञान रूप भगवन, हमको भी ज्ञान दे दो।
करूणा के चार छींटे, करूणा निधान दे दो॥

हे ज्ञानवान भगवन, हमको भी ज्ञान दे दो।
करूणा के चार छींटे, करूणा निधान दे दो॥


सुलझा सकें हम अपनी जीवन की उलझनों को।
प्रज्ञा, ऋतम्भरा, बुद्धि का दान दे दो।
करूणा के चार छींटे, करूणा निधान दे दो॥
(ऋतम्भरा – Intellect, बुद्धिमत्ता)

हे ज्ञान रूप भगवन….


दाता तुम्हारे दर पर किस चीज की कमी है।
चाहो तो निर्धनों को दौलत की खान दे दो।
करूणा के चार छींटे, करूणा निधान दे दो॥
हे ज्ञान रूप भगवन….


अपनी मदद हमेशा खुद आप कर सके जो।
इन बाजुओ में शक्ति, हे शक्तिमान दे दो।
करूणा के चार छींटे, करूणा निधान दे दो॥
हे ज्ञान रूप भगवन….


डर है प्रभु तुम्हारा रास्ता न भूल जाएँ।
चरणों में अपने हमको भी स्थान दे दो।
करूणा के चार छींटे, करूणा निधान दे दो॥
हे ज्ञान रूप भगवन….


हे ज्ञान रूप भगवन, हमको भी ज्ञान दे दो।
करूणा के चार छींटे, करूणा निधान दे दो॥


Hey Gyan Roop Bhagwan – Prayer

Sudhanshu Ji Maharaj

पण्डित दिनेश आर्य पथिक


Prayer Songs – Prayers