भोला है भक्तों की जान


भोला है भक्तों की जान

भोला शंकर है भक्तो की जान रे
देश विदेश में धूम मची है
भोला है सबसे महान रे
बम बम बोल रहा सारा हिंदुस्तान रे….


क्या बंगाली क्या गुजराती
क्या है पंजाबी रे क्या है मराठी
हर भाषा हर देश रहा है
बर्फानी बाबा को मान रे
बम-बम बोल, रहा सारा हिंदुस्तान रे….


चारो दिशाओ में भोले की चर्चा
बम बम कहने का लागे ना खर्चा
नाम बड़ा अनमोल है शिव का
ऊँची है शिव की शान रे
बम-बम बोल, रहा सारा हिंदुस्तान रे….


Shiv Bhajan



Bam Bam Bol Raha Sara Hindustan Re


Shiv Bhajan