दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया


दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया


दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया।
राम एक देवता, पुजारी सारी दुनिया॥

दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया।
दाता एक राम

द्वारे पे उसके जाके, कोई भी पुकारता।
परम कृपा दे, अपनी भव से उभारता।
ऐसे दीनानाथ पे, बलिहारी सारी दुनिया॥

दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया।
दाता एक राम

दो दिन का जीवन प्राणी, कर ले विचार तू।
प्यारे प्रभु को अपने मन में निहार तू।
बिना हरी नाम के, दुखिआरी सारी दुनिया॥

दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया।
दाता एक राम

नाम का प्रकाश, जब अंदर जगायेगा।
प्यारे श्री राम का, तू दर्शन पायेगा।
ज्योति से जिसकी है, उजियारी सारी दुनिया॥

दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया
दाता एक राम


Data Ek Ram, Bhikhari Saari Duniya

Hari Om Sharan


Ram Bhajan