नटवर नागर नंदा, भजो रे मन गोविंदा


नटवर नागर नंदा, भजो रे मन गोविंदा – Version 1

नटवर नागर नंदा,
भजो रे मन गोविंदा।
शयाम सुंदर मुख चंदा,
भजो रे मन गोविंदा।नटवर नागर नंदा,
भजो रे मन गोविंदा।


तू ही नटवर, तू ही नागर,
तू ही बाल गोविंदा,
भजो रे मन गोविंदा।

नटवर नागर नंदा,
भजो रे मन गोविंदा।


सब देवन में कृष्ण बड़े हैं,
ज्यों तारों विच चंदा,
भजो रे मन गोविंदा।

नटवर नागर नंदा,
भजो रे मन गोविंदा।


सब सखियन में राधाजी बड़ी हैं,
ज्यों नदियों वीच गंगा,
भजो रे मन गोविंदा।

नटवर नागर नंदा,
भजो रे मन गोविंदा।


ध्रुव तारे प्रह्लाद उबारे,
नरसिंह रूप धरंता,
भजो रे मन गोविंदा।

नटवर नागर नंदा,
भजो रे मन गोविंदा।


कालीदेह में नाग ज्यों नाथों,
फण-फण नृत्य करंता,
भजो रे मन गोविंदा।

नटवर नागर नंदा,
भजो रे मन गोविंदा।


वृन्दावन में रास रचायो,
नाचत बाल मुकन्दा,
भजो रे मन गोविंदा।

नटवर नागर नंदा,
भजो रे मन गोविंदा।


मीरा के प्रभु गिरधर नागर,
काटो जम का फंदा,
भजो रे मन गोविंदा।

नटवर नागर नंदा,
भजो रे मन गोविंदा।


नटवर नागर नंदा,
भजो रे मन गोविंदा।
शयाम सुंदर मुख चंदा,
भजो रे मन गोविंदा।

नटवर नागर नंदा,
भजो रे मन गोविंदा।


नटवर नागर नंदा, भजो रे मन गोविंदा – Version 2

नटवर नागर नंदा,
भजो रे मन गोविंदा।

सब देवों में देव बड़े हैं
श्याम बिहारी नंदा,
भजो रे मन गोविंदा।

सब देवों में देव बड़े हैं
श्याम बिहारी नंदा,
भजो रे मन गोविंदा।

सब सखियो में राधा बड़ी हैं
जैसे तारों में चंदा,
भजो रे मन गोविंदा।

सब देवों में राम बड़े हैं
जिन के सीता संगा,
भजो रे मन गोविंदा।

सब सखियों में सीता बड़ी हैं
जैसे तारों में चंदा,
भजो रे मन गोविंदा।

सब देवों में शिव जी बड़े हैं
जिन की जटा में गंगा,
भजो रे मन गोविंदा।

सब देवियों में गौरा बड़ी हैं
जैसे तारोँ में चंदा,
भजो रे मन गोविंदा।

नटवर नागर नंदा,
भजो रे मन गोविंदा।


नटवर नागर नंदा,
भजो रे मन गोविंदा।


Natwar Nagar Nanda, Bhajo re Man Govinda


Krishna Bhajan