मेरे घर में पधारो प्यारे गणपतिजी


मेरे घर में पधारो प्यारे गणपतिजी

विघ्नहरण, मंगल करण,
गौरी सुत गणराज।
मैं लिया आसरा आपका प्रभु,
रखो मेरी लाज॥


मेरे घर में पधारो प्यारे गणपतिजी।
मेरे आंगन पधारो प्यारे गजाननजी।
गणपतिजी ओ प्यारे गजाननजी॥

मेरे घर में पधारो प्यारे गणपतिजी।
मेरे आंगन पधारो प्यारे गजाननजी॥


शिव शंकर के राज दुलारे,
पार्वती के प्यारे।
सबसे पहले सुमिरन करू,
हर लो विघ्न हमारे॥

विघ्न विनाशक मेरे गणपतिजी।
विघ्न विनाशक मेरे गजाननजी॥

मेरे घर में पधारो प्यारे गणपतिजी।
मेरे आंगन पधारो प्यारे गजाननजी॥


लम्बोदर, गजवदन, विनायक,
चार भुजा धारी।
माथे केसर तिलक विराजे,
मूसे की सवारी॥

दर्शन दीजिये मेरे गणपतिजी।
ऋद्धि सिद्धि संग लाना गजाननजी॥

मेरे घर में पधारो प्यारे गणपतिजी।
मेरे आंगन पधारो प्यारे गजाननजी॥


गणपति बप्पा मोरया की,
जयजयकार होती।
घर घर तेरी पूजा होती,
घर घर तुझे बुलाते॥

सिद्धिविनायक मेरे गणपतिजी।
अष्टविनायक मेरे गजाननजी॥


मेरे घर में पधारो प्यारे गणपतिजी।
मेरे आंगन पधारो प्यारे गजाननजी।
गणपतिजी ओ प्यारे गजाननजी॥

मेरे घर में पधारो प्यारे गणपतिजी।
मेरे आंगन पधारो प्यारे गजाननजी॥


Mere Ghar Mein Padhaaro Pyaare Ganapatiji

Dinesh Sharma


Ganesh Bhajan