अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम


अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम

अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम
सब को सन्मती दे भगवान


माँगों का सिंदूर ना छूटे
माँ बहनों की आस ना टूटे
देह बिना दाता….
देह बिना भटके ना प्राण

सब को सन्मती दे भगवान
अल्लाह तेरो नाम


ओ सारे जग के रखवाले
निर्बल को बल देनेवाले
बलवानों को…
बलवानों को दे दे ज्ञान

सब को सन्मती दे भगवान
अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम


अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम
सब को सन्मती दे भगवान
अल्लाह तेरो नाम


Allah Tero Naam Ishwar Tero Naam

Lata Mangeshkar


Prayer Songs – Prayers



सेवा और आध्यात्मिक जीवन

जो कुछ समस्तके लिए किया जाता है केवल किसी अंशके लिए नहीं, जो कुछ ईश्वरमय होकर ईश्वरका कार्य समझपर किया जाता है, वही कर्म मनुष्यको बाँधता नहीं, क्योंकि यह यज्ञकर्म है और बंधनमें नहीं डालता। दूसरेके लिए प्रेमसे प्रेरित होकर जो कुछ किया जाता है, वही सेवा है। वेतनभोगी सेवा सच्ची सेवा नहीं है।

दूसरों के दुखोंकी अनुभूति स्वयं अपने दुखोंके समान होनी चाहिए। दूसरों की पीड़ा का अनुभव ठीक उसी प्रकार होना चाहिए, जैसे अपने ह्रदय की पीड़ा का।


आध्यात्मिक जीवन की आकांक्षा रखने वाले को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि उसकी वाणी से किसी और को दुख ना पहुंचे। उसे इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वाणी का और ऊपर किस प्रकार का प्रभाव पड़ता है। इसलिए, वाणी कोमल होनी चाहिए, शब्द प्रिय होने चाहिए, निंदा, अपवाद, कटुवचन, दूसरों पर दुष्ट उद्देश्य का आरोप – इन सबसे अपनी जिह्वा को अपवित्र नहीं करना चाहिए।

आध्यात्मिक जीवनके अभ्यास के साथ साथ अद्वैत भाव विकसित होता जाता है। संतो और ज्ञानियों के लिए आदर भाव के साथ पापियों के लिए करुणा का भाव विकसित होने लगता है। सभीके हृदयमें एक ही जीवन व्याप्त है, इसीमें हमारा ईश्वरत्व निहित है, उसकी ईश्वरतामें अंतर नहीं है, अंतर केवल व्यक्त रूपकी श्रेणीमें है।


Prayer Songs – Prayers