चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है


चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है

माता जिनको याद करे,
वो लोग निराले होते हैं।
माता जिनका नाम पुकारे,
किस्मत वाले होतें हैं॥


चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
जय माता दी


चलो बुलावा आया है,
माता ने बुलाया है।
ऊँचे परबत पे रानी माँ ने
दरबार लगाया है॥

चलो बुलावा आया है,
माता ने बुलाया है।
जय माता दी।


सारे जग मे एक ठिकाना,
सारे गम के मारो का।
रस्ता देख रही है माता,
अपनी आँख के तारों का।
मस्त हवाओं का एक झोंका
यह संदेसा लाया है॥

चलो बुलावा आया है,
माता ने बुलाया है।
जय माता दी।


कहते जाओ, जय माता दी,
जय माता दी, जय माता दी,
कहते जाओ, जय माता दी

जय माता दी, कहते जाओ,
आने जाने वालो को,
चलते जाओ तुम मत देखो
अपने पाँव के छालो को।

जिस ने जितना दर्द सहा है,
उतना चैन भी पाया है॥

चलो बुलावा आया है,
माता ने बुलाया है।
जय माता दी।


वैष्णो देवी के मन्दिर मे,
लोग मुरादे पाते है।
रोते रोते आते है,
हँसते हँसते जाते है।
मै भी मांग के देखूं,
जिस ने जो माँगा वो पाया है॥

चलो बुलावा आया है,
माता ने बुलाया है।
जय माता दी।


मै भी तो एक माँ हूँ माता,
माँ ही माँ को पहचाने।
बेटे का दुःख क्या होता है,
और कोई यह क्या जाने।
उस का खून मै देखूं कैसे,
जिस को दूध पिलाया है॥

चलो बुलावा आया है,
माता ने बुलाया है।
जय माता दी।


चलो बुलावा आया है,
माता ने बुलाया है। – ४


ओ प्रेम से बोलो, जय माता दी।
ओ सारे बोलो, जय माता दी।
जय माता दी, जय माता दी।

वैष्णो रानी, जय माता दी।
अम्बे कल्याणी, जय माता दी।
माँ भोली भाली, जय माता दी।
माँ शेरों वाली, जय माता दी।

झोली भर देती, जय माता दी।
संकट हर लेती, जय माता दी।

ओ जय माता दी, जय माता दी॥
जय माता दी…..
जय माता दी…..


Chalo Bulawa Aaya Hai – Jai Mata Di

Narendra Chanchal


Durga Bhajan