आयो आयो रे शिवरात्रि त्यौहार


आयो आयो रे शिवरात्रि त्यौहार

आयो आयो रे शिवरात्रि त्यौहार,
सारा जग लागे आज काशी हरिद्वार,
आयो-आयो रे, शिवरात्रि त्योहार…


धरती और गगन ने मिलके शब्द यही दोहराए,
ओम नमः शिवाय बोलो ओम नमः शिवाय,
चलो शिव धाम चलो चाहो अगर उद्धार,
आयो-आयो रे, शिवरात्रि त्योहार…


शिवरात्रि के दिन श्रद्धा से शिव महिमा जो गाए,
अंत समय शिव भक्ति उसको मोक्ष की राह दिखाए,
आज के दिन सुनते शिव भक्तो की पुकार,
आयो-आयो रे, शिवरात्रि त्योहार…


आयो आयो रे, शिवरात्रि त्यौहार,
सारा जग लागे आज काशी हरिद्वार,
आयो-आयो रे, शिवरात्रि त्योहार…


Shiv Bhajan



Aayo Aayo Re Shivratri Tyohaar


Shiv Bhajan