Aaja Meri Pyari Radhe Bagho Mein Jhule Pade – Lyrics in Hindi


आजा मेरी प्यारी राधे बागों में झूला पड़े

आजा मेरी प्यारी राधे बागो में झूला पड़े,
श्याम बुलाये राधा नहीं आये,
आजा मेरी प्यारी राधे बागो में झूला पड़े,


कैसे मैं आउ बिंदिया मेरी चमके,
बिंदिया को उतार के माथे टीका लगा के,
आजा मेरी प्यारी राधे बागो में झूला पड़े…


कैसे मैं आउ चूड़ी मेरी खनके,
चूड़ी को उतार के हाथ में कंगन डाल के,
आजा मेरी प्यारी राधे बागों में झूला पड़े…


कैसे मैं आऊ सब मोहे जानते,
लम्बा घूँघट डाल के दब्बे दब्बे पाँव से,
आजा मेरी प्यारी राधे……


आजा मेरी प्यारी राधे बागो में झूला पड़े,
श्याम बुलाये राधा नहीं आये,
आजा मेरी प्यारी राधे बागो में झूला पड़े


Aaja Meri Pyari Radhe Bagho Mein Jhule Pade