Aaja Kalyug Me Leke Avtar O Bhole – Lyrics in Hindi


आजा कलयुग में लेके अवतार ओ भोले

आजा कलयुग में लेके अवतार ओ भोले
अपने भक्तो की सुनले पुकार ओ भोले,
अपने भक्तो की सुनले पुकार ओ भोले…


दुनिया बनाने वाले कर दुनिया का ख्याल रे,
तेरे संसार का हुआ है बुरा हाल रे,
भाई को भाई रहा मार ओ भोले,
भाई को भाई रहा मार ओ भोले,
अपने भक्तो की सुनले पुकार ओ भोले…


हाल कभी पूछ आके, भोले तू गरीब का,
लिख्या सब ते न्यारा, भाग क्या ते बदनसीब का,
रोटी देदे भूखा तो मत मार ओ भोले,
रोटी देदे भूखा तो मत मार ओ भोले,
अपने भक्तो की सुनले पुकार ओ भोले…


पापियों के पाप धो धो, गंगा मैली हो गई,
पापों से लड़ेगी कब तक, ये पहेली हो गई,
तेरे बिना होगा ना उद्धार ओ भोले,
तेरे बिना होगा ना उद्धार ओ भोले,
अपने भक्तो की सुनले, पुकार ओ भोले…


आजा कलयुग में लेके अवतार ओ भोले,
अपने भक्तो की सुनले, पुकार ओ भोले,
अपने भक्तो की सुनले, पुकार ओ भोले…


Aaja Kalyug Me Leke Avtar O Bhole