Aa Laut Ke Aaja Bholenath – Lyrics in Hindi


आ लौट के आजा भोलेनाथ

आ लौट के आजा भोलेनाथ,
तुझे माँ गौरा बुलाती है,
तेरा सुना पड़ा रे कैलाश,
तुझे माँ गौरा बुलाती है,

आ लौट के आजा, भोलेनाथ,
तुझे माँ गौरा बुलाती है…


अंगो पे विभूति गले में माला,
पहने है शंकर भोला,
तुम हो सबका पालन हार,
तुझे माँ गौरा बुलाती है,
आ लौट के आजा, भोलेनाथ,
तुझे माँ गौरा बुलाती है…


माथे पे चंदा जटा में गंगा,
जटा से बहती धारा,
सबका करता तू बेडा पार,
तुझे माँ गौरा बुलाती है,
आ लौट के आजा, भोलेनाथ,
तुझे माँ गौरा बुलाती है…


हाथो में डमरू पास में त्रिशूल,
नंदी पे करता सवारी,
सबका तू है पालनहार,
तुझे माँ गौरा बुलाती है,


आ लौट के आजा, भोलेनाथ,
तुझे माँ गौरा बुलाती है…


Aa Laut Ke Aaja Bholenath