Ram Bhakt Le Chala Re Ram Ki Nishani – Lyrics in Hindi


राम भक्त ले चला रे, राम की निशानी

प्रभु कर कृपा पाँवरी दीन्हि
सादर भरत शीश धरी लीन्ही।

राम भक्त ले चला रे,
राम की निशानी।,
शीश पर खड़ाऊँ,
अँखिओं में पानी॥
राम भक्त ले चला रे, राम की निशानी

शीश खड़ाऊ ले चला ऐसे,
राम सिया जी संग हो जैसे।
अब इनकी छाँव में रहेगी राजधानी,
राम भक्त ले चला रे राम की निशानी॥

पल छीन लागे सदियों जैसे,
चौदह वरष कटेंगे कैसे।
जाने समय क्या खेल रचेगा,
कौन मरेगा, कौन बचेगा।

कब रे मिलन के फूल खिलेंगे,
नदिया के दो फूल मिलेंगे।
जी करता है यही बस जाए,
हिल मिल चौदह वरष बिताएं।

राम बिन कठिन है इक घडी बितानी,
राम भक्त ले चला रे, राम की निशानी॥

तन मन बचन, उमंग अनुरागा,
धीर धुरंधर धीरज त्यागा ।
भावना में बह चले, धीर वीर ज्ञानी,
राम भक्त ले चला रे, राम की निशानी ॥

राम भक्त ले चला रे, राम की निशानी,
शीश पर खड़ाऊँ, अँखिओं में पानी।
राम भक्त ले चला रे, राम की निशानी


Ram Bhakt Le Chala Re Ram Ki Nishani

Ravindra Jain


Ram Bhajan



Hey Rom Rom Mein Basne Wale Ram – Lyrics in Hindi


हे रोम रोम में बसने वाले राम

हे रोम रोम में बसने वाले राम
जगत के स्वामी, हे अंतर्यामी,
मैं तुझसे क्या माँगूँ
मैं तुझसे क्या माँगूँ
हे रोम रोम में बसने वाले राम


आस का बंधन तोड़ चुकी हूँ
तुझपर सबकुछ छोड़ चुकी हूँ
नाथ मेरे मैं क्यो कुछ सोचूँ,
तू जाने तेरा काम

जगत के स्वामी, हे अंतर्यामी,
मैं तुझसे क्या माँगूँ
मैं तुझसे क्या माँगूँ
हे रोम रोम में बसने वाले राम


तेरे चरण की धूल जो पाए,
वो कंकर हीरा हो जाए
भाग मेरे जो मैने पाया,
इन चरणों में धाम

जगत के स्वामी, हे अंतर्यामी,
मैं तुझसे क्या माँगूँ
मैं तुझसे क्या माँगूँ
हे रोम रोम में बसने वाले राम


भेद तेरा कोई क्या पहचाने,
जो तुझसा हो, वो तुझे जाने
तेरे किए को हम क्या देवें,
भले बुरे का नाम

जगत के स्वामी, हे अंतर्यामी,
मैं तुझसे क्या माँगूँ
मैं तुझसे क्या माँगूँ
हे रोम रोम में बसने वाले राम


Hey Rom Rom Mein Basne Wale Ram

Asha Bhosle


Ram Bhajan



Darshan De Do Pyaare Ho – Lyrics in Hindi


दर्शन दे दो प्यारे हो, अवध के राज दुलारे

दर्शन दे दो प्यारे हो,
अवध के राज दुलारे हो।
प्राणों के प्रिय प्यारे हो,
मेरे नैनो के तारे हो॥
(मम नयनन के तारे हो॥


कैसे जीवन काटू मोहन,
तड़फत नैन हमारे हो।
निश दिन आशा लगी है प्यारे,
दर्शन हेतु तिहारे हो॥
दर्शन दे दो प्यारे हो,
अवध के राज दुलारे हो।
प्राणों के प्रिय प्यारे हो,
मेरे नैनो के तारे हो॥


देहु कृपा कर अब तो दर्शन,
प्यारे पीव हमारे हो।
अब तक जीवन बिता बहोत ही,
तुमबिन प्रीतम प्यारे हो॥
दर्शन दे दो प्यारे हो,
अवध के राज दुलारे हो।
प्राणों के प्रिय प्यारे हो,
मेरे नैनो के तारे हो॥


कहां तक कहऊँ सुगम सिन्धु में,
जीवन प्राण हमारे हो।
दे दो दर्शन परम दयालु,
भवन गोपाल पधारे हो।
करहुं कृपा अपने दासो पर,
दरस दिखा दो प्यारे हो॥
दर्शन दे दो प्यारे हो


दर्शन दे दो प्यारे हो,
अवध के राज दुलारे हो।
प्राणों के प्रिय प्यारे हो,
मेरे नैनो के तारे हो॥


Ram Bhajan



Kabhi Ram Banke, Kabhi Shyam Banke – Lyrics in Hindi


कभी राम बनके, कभी श्याम बनके

कभी राम बनके, कभी श्याम बनके
चले आना, प्रभुजी चले आना


तुम राम रूप में आना,
तुम राम रूप में आना
सीता साथ लेके, धनुष हाथ लेके,
चले आना, प्रभुजी चले आना

कभी राम बनके, कभी श्याम बनके
चले आना, प्रभुजी चले आना


तुम श्याम रूप में आना,
तुम श्याम रूप में आना
राधा साथ लेके, मुरली हाथ लेके,
चले आना, प्रभुजी चले आना

कभी राम बनके, कभी श्याम बनके,
चले आना, प्रभुजी चले आना


तुम शिव के रूप में आना,
तुम शिव के रूप में आना
गौरा साथ लेके , डमरू हाथ लेके,
चले आना, प्रभुजी चले आना

कभी राम बनके, कभी श्याम बनके,
चले आना, प्रभुजी चले आना


तुम विष्णु रूप में आना,
तुम विष्णु रूप में आना
लक्ष्मी साथ लेके, चक्र हाथ लेके,
चले आना, प्रभुजी चले आना

कभी राम बनके, कभी श्याम बनके,
चले आना, प्रभुजी चले आना


तुम गणपति रूप में आना,
तुम गणपति रूप में आना
रिद्धि साथ लेके, सिद्धि साथ लेके,
चले आना, प्रभुजी चले आना

कभी राम बनके, कभी श्याम बनके,
चले आना, प्रभुजी चले आना


Kabhi Ram Banke, Kabhi Shyam Banke

Tripti Shaqya


Ram Bhajan



Jiski Lagi Re Lagan Bhagwan Mein – Lyrics in Hindi


जिसकी लागी रे लगन भगवान में

जिसकी लागी रे लगन भगवान में,
उसका दिया रे जलेगा तूफ़ान में

तन का दिया मन की बाती
हरी भजन का तेल रे

काहे को तू घबराता है
ये तो प्रभु का खेल रे

जिसकी लागी रे लगन भगवान में,
उसका दिया रे जलेगा तूफ़ान में

इस दुनिया में कौन बनाये
सबके बिगड़े काम रे

अनहोनी को होनी करदे
उसका नाम है राम रे

जिसकी लागी रे लगन भगवान में,
उसका दिया रे जलेगा तूफ़ान में

जिसकी लागी रे लगन भगवान में,
उसका दिया रे जलेगा तूफ़ान में


Jiski Lagi Re Lagan Bhagwan Mein

Prembhushan ji Maharaj


Ram Bhajan



Tere Man Mein Ram, Tan Mein Ram – Lyrics in Hindi


तेरे मन में राम, तन में राम

दोहा:
राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट।
अंत काल पछतायेगा, जब प्राण जायेंगे छूट॥

तेरे मन में राम, तन में राम,
तेरे मन में राम, तन में राम,
रोम रोम में राम रे।
राम सुमीर ले, ध्यान लगाले,
छोड़ जगत के काम रे॥

बोलो राम, बोलो राम,
बोलो राम राम राम।
बोलो राम, बोलो राम,
बोलो राम राम राम॥


माया में तू उलझा उलझा,
दर दर धुल उडाये।
अब क्यों करता मन भारी,
जब माया साथ छुडाए।

दिन तो बीता दोड़ दूप में,
ढल जाए ना शाम रे॥

बोलो राम, बोलो राम,
बोलो राम राम राम।
बोलो राम, बोलो राम,
बोलो राम राम राम॥


तेरे मन में राम, तन में राम,
रोम रोम में राम रे।
राम सुमीर ले, ध्यान लगाले,
छोड़ जगत के काम रे॥

बोलो राम, बोलो राम,
बोलो राम राम राम


तन के भीतर पांच लुटेरे
डाल रहें हैं डेरा।
काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह ने
तुझ को कैसा घेरा।

भूल गया तू राम रटन,
भूला पूजा का काम रे॥

बोलो राम, बोलो राम,
बोलो राम राम राम।
बोलो राम, बोलो राम,
बोलो राम राम राम॥


तेरे मन में राम, तन में राम,
रोम रोम में राम रे।
राम सुमीर ले, ध्यान लगाले,
छोड़ जगत के काम रे॥

बोलो राम, बोलो राम,
बोलो राम राम राम।


बचपन बीता खेल खेल में,
भरी जवानी सोया।
देख बुढापा अब क्यों सोचे,
क्या पाया, क्या खोया।

देर नहीं है अब भी बन्दे,
लेले उस का नाम रे॥

बोलो राम, बोलो राम,
बोलो राम राम राम।
बोलो राम, बोलो राम,
बोलो राम राम राम॥


तेरे मन में राम, तन में राम,
रोम रोम में राम रे।
राम सुमीर ले, ध्यान लगाले,
छोड़ जगत के काम रे॥

बोलो राम, बोलो राम,
बोलो राम राम राम।


Tere Man Mein Ram, Tan Mein Ram

Anup Jalota


Ram Bhajan