अशरण शरण शांति के धाम


अशरण शरण शांति के धाम

अशरण शरण शांति के धाम,
एक सहारा तेरा नाम॥
अशरण शरण शांति के धाम,
एक सहारा तेरा नाम॥


विश्वविधाता भव-भय-त्राता
जन मन रंजन मंगलदाता
असुर-निकंदन तेरो नाम।
एक सहारा तेरा नाम॥
अशरण शरण शांति के धाम,
एक सहारा तेरा नाम॥


ब्रह्मा विष्णु तू ही महेश्वर
सच्चिदानंद तू विघ्नेश्वर
तू ही है बुद्धि का धाम।
एक सहारा तेरा नाम॥

अशरण शरण शांति के धाम,
एक सहारा तेरा नाम॥


तू ही भक्ति तू ही शक्ति।
दुर्गा भवानी माँ कल्याणी।
करती पूर्ण सबके काम।
एक सहारा तेरा नाम॥

अशरण शरण शांति के धाम,
एक सहारा तेरा नाम


भक्ति देना शक्ति देना।
अपने दर की सेवा देना।
जपता रहूँ बस तेरा नाम।
एक सहारा तेरा नाम॥

अशरण शरण शांति के धाम,
एक सहारा तेरा नाम


अशरण शरण शांति के धाम,
एक सहारा तेरा नाम


Asharan Sharan Shanti Ke Dham

Sudhanshu Ji Maharaj


Prayer Songs – Prayers