माँ जगदम्बा की करो आरती


माँ जगदम्बा की करो आरती

जगदम्बा की करो आरती
माँ जगदम्बा की करो आरती

माँ जगदम्बा की करो आरती
जगदम्बा की करो आरती

आओ प्रतिभारत भारत जन,
आओ भारत प्रभा भारती।
माँ जगदम्बा की करो आरती,
जगदम्बा की करो आरती।

देवी माँ की करो आरती,
जगदम्बा की करो आरती।


हरियाली धरती की थाली,
उषा संध्या कुमकुम लाली।

दीपशिखा हर एक कली की,
सूरजकी किरणों ने बाली l

आओ प्रतिभारत भारत जन,
आओ प्रतिभारत भारत जन,
आओ भारत प्रभा भारती।

माँ जगदम्बा की करो आरती,
देवी माँ की करो आरती।


मानस मंदिर हो उजियारा,
मानव को मानव हो प्यारा।

सब सुख आए, सब दुःख जाए,
क्षीर सिंधु हो सागर खारा।

आओ प्रतिभारत भारत जन,
आओ प्रतिभारत भारत जन,
आओ भारत प्रभा भारती।

माँ जगदम्बा की करो आरती,
देवी माँ की करो आरती।


शांति धरा पर शांति गगन में,
शांति बिराजे मानव मन में।

अंतरिक्ष में शांति सनातन,
शांति बिराजे जगजीवन में।

आओ प्रतिभारत भारत जन,
आओ प्रतिभारत भारत जन,
आओ भारत प्रभा भारती।

माँ जगदम्बा की करो आरती,
देवी माँ की करो आरती।

देवी माँ…, देवी माँ…
देवी माँ…, देवी माँ…

माँ जगदम्बा की करो आरती,
देवी माँ की करो आरती,
जगदम्बा की करो आरती।


Maa Jagdamba Ki Karo Aarti

Lata Mangeshkar


Durga Bhajan