Lalbaugcha Raja


लालबागचा राजा – 2019 – पहली झलक


मुंबई में लाल बाग के राजा की 2019 की झांकी अंतरिक्ष और चंद्रयान-2 थीम पर है। लालबाग के राजा की मूर्ति के पीछे में ग्रह, चंद्रयान-2 और दोनो ओर अंतरिक्ष यात्री नजर आ रहे हैं।

लालबाग का राजा – 2019

लालबाग का राजा (लालबागचा राजा) मुंबई का सबसे अधिक लोकप्रिय सार्वजनिक गणेश मंडल है। लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल मंडल की स्थापना वर्ष 1934 में हुई थी। यह मुंबई के लालबाग, परेल इलाके में स्थित हैं।

लालबागचा राजा – 2019

यह गणेश मंडल अपने 10 दिवसीय समारोह के दौरान लाखों लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस प्रसिद्ध गणपति को, नवसाचा गणपति अर्थात इच्छाओं की पूर्ति करने वाला गणपति, मन्नतों का गणेश के रूप में भी जाना जाता है।

Lalbaugcha Raja – 2019

लालबाग में स्थापित होने वाले गणेश भगवान की प्रतिमा के दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं और ये भक्तगण कई कई घंटो तक कतारों में खड़े रहते हैं। हर वर्ष यहाँ गणेशोत्सव के समय दर्शन पाने के लिये करीबन 5 किलो मीटर की लंबी कतार लगती है। लाइन में दर्शन पाने के लिए लगभग 25-30 घंटे और कभी-कभी 40 घंटे तक का समय लगता है।


लालबाग के गणेश मूर्ति का विसर्जन गिरगांव चौपाटी में दसवें दिन किया जाता है। हर साल गणेश की प्रतिमा करीब 18 से 20 फीट ऊंची होती है। कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए हर साल 300-400 कर्मचारी होते हैं। (1)

Lalbaugcha Raja First Look – 2019

आज हालत यह है कि लालबाग के राजा के दर्शन करना ही अपने आप में भाग्यशाली हो जाना है। यहाँ मन्नते माँगी जाती है और बताया जाता है कि लोगों की मन्नते पूरी भी होती है।

इस मंडल की स्थापना वर्ष 1934 में अपने मौजूदा स्थान पर (लालबाग, परेल) हुई थी। मंडल का गठन उस युग में हुआ जब स्वतंत्रता संघर्ष अपने पूरे चरम पर था।

गणेश चतुर्थी के दिन – लालबाग के राजा – यानी गणेश भगवान की प्रतिमा की प्रतिष्ठापना के बाद यहां मन्नत के साथ आने वाले भक्तगणों में बॉलीवुड के कई मशहूर फिल्मी सितारे भी शामिल होते हैं। बॉलीवुड की फिल्मी हस्तियां सुबह आकर ही यहां गणेश भगवान की पूजा कर अपने मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हैं।

सामाजिक कार्य : लालबागचा मंडल दान में आई हुई रकम से कई चैरिटी भी चलती है। इस मंडल की अपनी कई अस्पताल और एम्बुलेंस हैं जहां गरीबों का निःशुल्क इलाज किया जाता है। प्राकृतिक आपदओं में राहत कोष के लिए भी लालबागचा मंडल आर्थिक रूप से मदद करता है।

Lalbaugcha Raja

Source – Reference –

  1. https://en.wikipedia.org/wiki/Lalbaugcha_Raja
  2. https://hi.wikipedia.org/wiki/लालबागकाराजा

Ganesh Bhajans